सोने के सिक्के कांड में आया नया मोड़ फरार चल रहे पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

0

सोने के सिक्के कांड में आया नया मोड़ फरार चल रहे पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम बेजड़ा में हुए 240 सोने के सिक्के चोरी वाले मामले में नया मोड़ आया है। जहाँ फरार चल रहे पुलिसकर्मी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे से थाना सोंडवा के पूर्व थाना प्रभारी विजय देवड़ा, आरक्षक सुरेश चौहान, राकेश डावर और जितेंद्र सिंह जो एक माह से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। चारो पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश कर सकते हैं। कोर्ट से इस मामले को विस्तार से पूछताछ के लिए मांग कर सकती हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने इसकी पुष्टि की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.