भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम, कई लोग रहे मौजुद
![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम, कई लोग रहे मौजुद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम रविवार को वालपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया।
भाजपा आईटी सेल संयोजक विकास राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत वालपुर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के निम्मित उनका प्रेणनादायी एवं जन-जन के मन मे ऊर्जा का संचार करने वाले संवाद को भाजपा सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, रोहित सस्तिया, अंकित खरत, नवीन चौहान सहित अनेक हितग्राहियों व युवाओं ने सुना। ग्राम के पंचायत भवन में प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत ने लोगों को भाजपा सरकार के कामकाज के बारे में बताया। उन्होंने भाजपा की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के हर छोटे से छोटे गांव में विकास की गंगा बहाई जा रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी वादे किए गए थे उसे पूरा किया गया है। आगामी चुनाव में भी विकास के दम पर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।