रोटरी क्लब आफ पेंशन के सदस्यों ने बोरकुआ हाई स्कुल का अवलोकन किया।
![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
रोटरी क्लब आफ पेंशन के सदस्यों ने बोरकुआ हाई स्कुल का अवलोकन किया।
दिनांक 25.2.23
अलीराजपुर रोटरी के सदस्यों ने डाइट प्राचार्य श्री बामनिया जी से सोजन्य भेंट करने के, पश्चात बोरकुआ की और प्रस्थान किया।
हाई स्कुल बोरकुआ प्राचार्य श्री सत्येंद्र सिंह जी चावड़ा व स्टाप ने रोटरी क्लब के सदस्यों का गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
सामाजिक साक्षरता हेतु अभूतपूर्व काम किया जा रहा है, तथा स्कुल के छात्र छात्राओं के माध्यम से भी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थी व शिक्षक कटिबद्ध है। उपरोक्त विचार अमेरिका से आए रोटरी क्लब सदस्य श्री विजय राज जी वैद्य शासकीय हाई स्कुल बोरकुआ एवं सामाजिक चेतना केंद्र मे व्यक्त किए रोटरी क्लब सनराइज मंडल 5170 से आप राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता बढ़ाने हेतु 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी के पूर्व गवर्नर डॉ नलिनी लंगर विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत वह पक्का इरादा करने हेतु प्रेरित किया गया।रोटरी के पूर्व गवर्नर श्री रवि प्रकाश जी लंगर ने भी राजगढ़ झाबुआ एवं अलीराजपुर के सामाजिक चेतना केंद्रों पर जाकर साक्षर साथियों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी क्लब अलीराजपुर की अध्यक्ष जयश्री गेहलोत ने स्वागत उद्बोधन दिया शासकीय हाई स्कूल बोर कुआ के प्रभारी प्राचार्य श्री सत्येंद्र सिंहजी चावड़ा ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की विधालय के स्टाप ने भी रोटरी के कार्यों की प्रशंसा व्यक्त की अंत में आभार प्रदर्शन क्लब सचिव पूर्णिमा व्यास ने माना।