अखिल विश्व गायत्री परिवार एक पाठशाला है यह बात शिव गायत्री महायज्ञ में आचार्य ने कही
![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
अखिल विश्व गायत्री परिवार एक पाठशाला है यह बात शिव गायत्री महायज्ञ में आचार्य ने कही
अखिल विश्व गायत्री परिवार एक पाठशाला है जिसमें युवा शक्ति को विवेकशीलता का उपयोग करते हुए संयमित जीवन क्रम अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों के दमन समन के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने एवं समाज के अनुभवी लोगों की सहायता से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को समाज व देश के नए निर्माण में लगाने व भटकती युवा शक्ति के प्रवाह को राष्ट्र निर्माण मे प्रवाहित करने का पाठ पढाया जाता हैं। यह बात शिव गायत्री महायज्ञ में आचार्य ने कही।
शिवरात्रि के महापर्व पर शिव गायत्री महायज्ञ का आयोजन उंडारी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, बड़ी झीरी के मालदेव बाबा मंदिर , जामनी शिवमंदिर,
ऊबलड, बलेड़ी महादेव मंदिर, उदयगढ़ शिव मंदिर में यज्ञ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के बाद यज्ञ में सम्मिलित हो दर्शन का लाभ लिया इसमें यज्ञाचार्य आशीष सोनी , शिवराम वर्मा,श्रीमती पुष्पा राठौड़ , हरेसीह चौहान , अनिल श्रीवास्तव, महेश राठौड़ , सरदार निगवाल शुलभसिंह मोरी, इंदरसिंह भेड़िया ने यज्ञ सम्पन्न करवाये।
संजय राठौड़ , रामसिंह चौहान, ओमप्रकाश राठौड़ , का विशेष सहयोग रहा।