सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर रिमझीम बारिश में जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

0 112
ad

सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर रिमझीम बारिश में जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

 

आलीराजपुर। हजरत ईमाम हुसेन की शहादत की याद मे रुप मे मनाए जाने वाला आस्था का पर्व मोहर्रम का आगाज विगत बुधवार से शुरू हो गया है। चाँद दिखने के बाद शबिल पर फ़ातिहाखानी कर मुस्लिम जमात द्वारा शबिल का आगाज किया। मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाजजनो मे अपार उत्साह नजर आ रहा है। समाजजनो द्वारा उक्त पर्व परम्परानुसार एवं आस्थापुर्वक मनाया जाएंगा। पर्व के चलते दस दिनो तक मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे धुम रहेंगी। इधर नगर मे ताजियो का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया हैं। इस बार ताजिये मनमोहक होकर आर्कषण का केंन्द्र रहेंगे। नगर मे इस बार करीब 20 से 25 छोटे-बडे ताजियो का निर्माण किया जा रहा है। पर्व के चलते नगर की मस्जिदो मे दस दिनो तक जिक्रे हुसैन की नुरानी तकरीर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मशहूर औलमा अपनी नुरानी तकरीरो मे शहीदाने करबला वालो पर रौशनी डालेगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्रो मे छबील-शरबत के विभिन्न स्टाल लगाकर प्रसादी के रुप मे आमजनो को वितरित किया जाएंगा। इसके पुर्व मोहर्रम का चांद बुधवार रात्री को दिखाई देने पर जामा मस्जिद चोक से समाजजनो द्वारा सैय्यद मोहसिन मियां के नेतृत्व में परचम कुषाई कर जुलुस निकाला गया।

इनका रहा जुलुस में सहयोग

सैयद मोहशीन बाबा,साजु 4u मेन्स, तसद्दुक जिया चंदेरी Tj चंदेरी, शाहरुख सिंगल, मोनी सिंगल, सरताज वारसी, इमरान शाह, आसिफ शेख, आकिब कुरैशी, अबरार खान, इमरान मदनी, वंशीम बाला आदि के सहयोग से जुलुस को सफल बनाया गया।

जुलूस-ए-हुसैन बड़े अदब से निकाला गया।

समाज के लोगों ने हाथों में इस्लामी परचम लेकर कर्बला के शहीदों की याद में नारे बुलंद किए और तबर्रुक तकसीम किया।

जुलुस-ए-हुसैन नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई बुधवार को ताजियो को मेहंदी लगाने की रस्म अदा की जाएंगी। 28 जुलाई शुक्रवार को निर्माणधिन ताजिये बाहर निकलेंगे। 29 जुलाई शनिवार 

दोपहर को मन्नतधारी शेर स्वरुप बने युवको का जुलुस निकाला जाएंगा। शनिवार रात्री को नगर के सभी ताजियो का चल समारोह निकालकर स्थानिय जामा मस्जिद चोक पर आमजनो के ज्यारत (दर्शन) के लिए लाया जाएंगा। 30 जुलाई रविवार को नगर के सभी ताजियो का ठंडा (विर्सजन) किया जाएंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नानपुर में गुरु पूर्णिमा व स्थापना पर्व धूमधाम से मनाया ,हजारों लोगों ने दर्शन कर भंडारा में प्रसादी का लाभ लिया .-ताजिए विसर्जन के साथ खत्म हुआ मोहर्रम पर्व, हक़ हुसैन या हुसैन के नारों से गूंज उठा शहर।-समाजसेवी इसामुद्दीन मंसूरी द्वारा बच्चो को वाटर बॉटल वितरित कर मनाया अपने पोते का जन्मदिन।-हज़रत कासिम की याद में निकला मेंहदी का जुलूस,ताजियो पर जाकर की मेंहदी की रस्म अदा-आबकारी विभाग अलीराजपुर द्वारा बड़ी कार्यवाही, 1200 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण  दर्ज किया गया।-50 पौधे लगाकर कराम सिंह मंडलोई (शिक्षक) ने मनाया अपना 25वां जन्मदिन,सेलेब्रेशन का अनूठा अंदाज़ आमजन के लिए बना प्रेरणा।-अश्विन बामनिया का असिस्टेंड कमांडेड के पद पर हुआ चयन,आकास संगठन ने किया सम्मानित-अलीराजपुर पब्लिक स्कूल का हुआ सुभारंभ,अतिथियों ने रिबन काटकर किया आगाज़,समिति व स्टाफ ने किया बच्चो का वेलकम-नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ समापन-रिटायर्ड फौजी का हुआ भव्य स्वागत,आदिवासी समाज ने निकाला नगर में स्वागत जुलूस