![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
आदिवासी अंचल जिले के छात्र ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर जीता स्वर्ण पदक
अलीराजपुर। आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले के डॉन बॉस्को एकेडमी के छात्र ने नेशनल अर्बन गेम्स फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
उल्लेखनीय है कि नेशनल अर्बन गेम्स फेडरेशन कप, पेद्देम इंडोर स्टेडियम गोवा मे 3 से 5 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते सनी मुकेश किराड ने 60 किग्रा + भार वर्ग में स्वर्ण पदक (वुशु) हासिल किया। सनी मुकेश किराड ने डॉन बॉस्को अकादमी अलीराजपुर के फादर चार्ली चन्द्रन एवम कोच आदित्य महापात्र के प्रयास से उक्त प्रतियोगिता भाग मे लिया। उनकी इस उपलब्धि जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष सवाई सिंह तोमर, रॉबर्ट डेनियल, देवेंद्र तोमर, सैयद आरिफ अली सहित उनके परिजन, स्कूल स्टाफ ने बधाई दी।