महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी के सिविक रिसेप्शन में जिले के दो खिलाड़ी को आमंत्रित किया गया था, परन्तु सम्मिलित नही हो सकें।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी के सिविक रिसेप्शन में जिले के दो खिलाड़ी को आमंत्रित किया गया था, परन्तु सम्मिलित नही हो सकें।
अलीराजपुर:- भारत की माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया,श्रीमति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में आयोजित “सिविक रिसेप्शन” दिनाँक 15 नवम्बर 2022 समय सायंकाल 6.30 बजे से राजभवन भोपाल में रखा गया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए जिले के दो होनहार अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी कु0 श्वेता तोमर एवं तुषार तोमर को माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा निमंत्रण पत्र भेज कर आमंत्रित किया गया था।परन्तु प्रशासन द्वारा समय पर निमंत्रण पत्र संबंधित तक पहुँचा नही पाये जिसके कारण दोनों खिलाड़ी महामहिम राष्ट्रपति महोदया के “सिविक रिसेप्शन” कार्यक्रम में सम्मिलित नही हो सकें। ज्ञाप हो कि ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल सम्मान समारोह में सम्मिलित हो चुके हैं।