पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विक्रम सेन होंगे भाजपा की और से नेता प्रतिपक्ष
![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विक्रम सेन होंगे भाजपा की और से नेता प्रतिपक्ष
अलीराजपुर नगरपालिका परिषद अलीराजपुर में भाजपा की और से वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद विक्रम सेन होंगे विपक्ष के नेता। दिनांक 26/10/2022 को भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को एक पत्र के माध्यम से अवगत किया कि भाजपा पार्षद विक्रम सेन अलीराजपुर नगरपालिका परिषद में विपक्ष के नेता यानी प्रतिपक्ष के रूप में अधिकारिक विपक्ष का नेतृत्वकर्ता होंगे। इनका मुख्य कार्य परिषद में नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने के साथ विपक्ष का नेतृत्व करना है। विक्रम सेन का मनोनयन परिषद में भाजपा के सभी पार्षदगण की सहमति से किया जा रहा है । साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी व परिषद एवं प्रशसनीय अमले से उचित सम्मान व सहयोग करने की अपील की।