![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया के सहयोग से एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई ।
साबीर शैख रिजवान शैख
अलीराजपुर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया के सहयोग से एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई गई।दिनांक 13 सितंबर से 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई जा रही है जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया के द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है तथा घर घर जाकर क्रमिक नाशक गोली के बारे में दीवार लेखन व रैली के द्वारा गांव के लोगों को और बच्चों किशोर किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है तथा वे स्वयं आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर बच्चों को गोली खिलाने में उनकी मदद कर रहे हैं।