![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
सोंडवा महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन
साबीर शैख रिजवान शैख
शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में दिनांक 7 सितम्बर, 2022 से दिनांक 9 सितंबर, 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
उक्त महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया। महाविद्यालय में दिनांक 07 सितंबर, 2022 को तीन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बी. ए. वर्ष की छात्रा कुमारी तानिया बामनिया, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बी. ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी सरिता मंडलोई एवं चित्रकला में कुमारी मनीषा बघेल बी.ए. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अगले दिन दिनांक 08 सितम्बर, 2022 को आयोजित प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस में कुमारी मनीषा बघेल बी. ए. तृतीय वर्ष , प्रेरक कहानियां में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी रंजिला जमरा तथा भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी रेशमा सोलंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन दिनांक 9 सितंबर, 2022 को कविता लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी रंजीता निगवाल एवं निबंध लेखन लक्ष्मण मौर्य बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उक्त समस्त विधार्थियो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालयीन स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।