CWG 2022: बजरंग पूनिया का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण, साढ़े चार मिनट के अंदर जीते पहले तीन मैच
![ad](https://mptodaynews24.com/wp-content/uploads/2023/09/Mptodaynews24-logo-11.jpeg)
Bajrang Punia Wins Gold Medal: जितने मिनट में कुश्ती का एक मैच होता है, उतने से भी कम समय में बजरंग ने बर्मिंघम में अपने पहले तीन मैच जीते। फाइनल में भी बजरंग ने एकतरफा जीत हासिल की। बजरंग ने चार मैचों को मिलाकर स्वर्ण जीतने के लिए 9 मिनट 18 सेकेंड का वक्त लिया। पहला मैच उन्होंने 1 मिनट 47 सेकेंड, दूसरा मैच 1 मिनट, तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड और चौथा मैच छह मिनट में जीता।
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल में कनेडियन पहलवान लाचलान को 9-2 से शिकस्त दी। कुश्ती का मुकाबला छह मिनट का होता है, लेकिन बजरंग ने इन खेलों में आज (शुक्रवार) अपने पहले तीन मुकाबले दो मिनट के अंदर जीते। यानी जितने मिनट में एक कुश्ती मैच होता है, उतने में बजरंग ने अपने पहले तीन मैच जीत लिए थे।
बजरंग का धमाकेदार प्रदर्शन
बजरंग ने बर्मिंघम में स्वर्ण तक के सफर में चार मैचों को मिलाकर जीत के लिए कुल 9 मिनट 18 सेकेंड का वक्त लिया। फाइनल में पूरे छह मिनट का मुकाबला हुआ और बजरंग ने 9-2 से जीत हासिल की। पहला मैच बजरंग ने 1 मिनट 47 सेकेंड, दूसरा मैच 1 मिनट, तीसरा मैच 1 मिनट 31 सेकेंड और चौथा मैच छह मिनट में जीता।
राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण
बजरंग का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक और लगातार दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, एक बार फिर बर्मिंघम में उन्होंने स्वर्ण जीता है। जब बजरंग स्वर्ण पदक लेने के लिए पहुंचे तो राष्ट्रगान के वक्त उनकी आखें नम हो गई थीं।
Bajrang Punia – The Pride of India. 🇮🇳
Brings Gold Medal for India at 2022 Commonwealth Games.#BajrangPunia