कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ईद की तैयारी को लेकर ईदगाह का किया निरीक्षण, व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर लिया जायजा।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ईद की तैयारी को लेकर ईदगाह का किया निरीक्षण, व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर लिया जायजा।

अलीराजपुर-कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास बुधवार को कब्रस्तान स्थित ईदगाह पहुंचे यहां पर उन्होंने ईद की विशेष नमाज को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों के सुझाव को लेकर पुलिन कप्तान ने अलीराजपुर शहर अध्यक्ष से ईदगाह मे आने वाले नमाजीयो की तादाद सहित व्यवस्था का जायजा लिया लिया कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने शहर मुस्लिम समाज अध्यक्ष जुबेर निजामी की मौजूदगी में ईदगाह का मैदान, रास्ता और वहां पर खड़े होने वाले वाहनों की व्यवस्था देखी। जहां पर उन्हें कमी नजर आई, उसे दूर करने के लिए अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने नमाज के समय ईदगाह के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने निर्देश दिए वहीं नगर पालिका ने भी अधीनस्थों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। स्पष्ट कहा कि ईदगाह पर नमाजियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ यातायात बाधित न हो इसको लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए कि किस तरह यातायात की व्यवस्था की जाए ।कलेक्टर महोदय द्वारा नगरीय प्रशासन को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाने हेतु निर्देश दिए गए। 

यह रहे उपस्थित

व्यवस्था व सुरक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अभय अरविंद बेडेकर पुलिस कप्तान श्री राजेश व्यास एस डी एम श्री तपीस पांडे एसडीओपी अश्विनी कुमार, थाना प्रभारी शिवराम तरोले यातायात प्रभारी अर्जुनसिंह वास्केल,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल मुजाल्दा , सुनिल कापडिया, मुस्लिम समाज शहर अध्यक्ष जुबेर निजामी कब्रस्तान कमेटी अध्यक्ष साबिर शैख़ सहित प्रशासनिक व नगरपालिका अमल मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment