यातायात के आदेश की धज्जिया उड़ाकर मनमानी करते चार पहिया वाहन चालक,यातायात पुलिस की कर्यवाही इतिश्री

यातायात के आदेश की धज्जिया उड़ाकर मनमानी करते चार पहिया वाहन चालक,यातायात पुलिस की कर्यवाही इतिश्री

अलीराजपुर – नगर मै यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा नगर के महात्मा गाँधी मार्ग पर बसस्टैंड से पोस्ट ऑफिस चौराहे तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चार पहिया वाहन का प्रवेश पूर्णतः निषेध किया गया है परन्तु चार पहिया वाहन चालक नियमों को ताख मै रखकर अपनी मनमानी करते है और जबरन अपने वाहन को प्रतिबंधित क्षेत्र मै ले जाते है जिसके कारण यातायात बाधित होता है ऐसा ही नजारा मंगलवार को नगर के नीम चौक तथा राजवाड़ा गेट पर देखने को मिला। जहा पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहन के आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया जिसके चलते दो पहिया वाहन वालों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। चार पहिया वाहन चालकों द्वारा नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है कार्यवाही के दौरान सिर्फ दो पहिया वाहन चालकों पर ही कार्यवाही होती है जबकि प्रतिबंधित क्षेत्र मै बेखौफ घूम रहे निजी एवं व्यवसायिक चार पहिया वाहनों को नियम तोड़ने पर सिर्फ हिदायत देकर छोड़ दिया जाता है जिसके कारण वह फिरसे नियमों का उलंधन करते है। यातायात पुलिस द्वारा शुरू शुरू मै पॉइंट लगाकर पुलिस जवान तैनात किये गए थे जिससे यातायात मै आवागमन मै कोई कठिनाई नहीं होती थी लेकिन कुछ दिनों से पॉइंट नहीं होने से वाहन चालक फिरसे मनमानी करने लगे है।

जगह जगह अतिक्रमण से भी आती है परेशानी

नगर के महात्मा गाँधी मार्ग पर जगह जगह अतिक्रमण होने से भी काफ़ी परेशानी होती है लेकिन नगरीय प्रशासन द्वारा इस और कभी ध्यान नहीं दिया गया। नगरपालिका द्वारा महात्मा गाँधी मार्ग को छोड़कर नगर के हर प्रमुख मार्गो से अतिक्रमण हटाया गया लेकिन कभी महात्मा गाँधी मार्ग पर अतिक्रमण की कार्यवाही नहीं की गयी। पिछले दिनों नगरपालिका द्वारा नगर के विकास के चलते पंचेश्वर मार्ग तथा अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण की बहुत बड़ी कार्यवाही की गयी थी। इसके आलावा नगर मै और भी बहुत सी जगह पर अतिक्रमण कार्यवाही की जाती है परन्तु महात्मा गाँधी मार्ग को हमेशा बख्श दिया जाता है।

Comments (0)
Add Comment