राहुल राठौड़ हेड बॉय एवं यश्विनी रावत हेड गर्ल चुनी गयी।स्वामी विवेककानंद विद्यापीठ अलीराजपुर मे छात्र संघ का चुनाव संपन्न।

राहुल राठौड़ हेड बॉय एवं यश्विनी रावत हेड गर्ल चुनी गयी स्वामी विवेककानंद विद्यापीठ अलीराजपुर मे छात्र संघ का चुनाव संपन्न।

अलीराजपुर स्थानीय सी बी एस ई विद्यालय स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ मे छात्र संघ का चुनाव आज दिनांक 15 जुलाई 2023 शनिवार को उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। कक्षा 3री से 12वी तक के 670 विद्यार्थियों ने अपने मत के अधिकार का उपयोग कर मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 8:30 बजे से प्रारम्भ होकर लगभग 12:00 बजे तक समापन हुई। इसके पश्चात गणना चली जिसके परिणाम स्वरूप हेड बॉय के लिए राहुल राठौड़ कक्षा 12वी विज्ञान संकाय को 299 वोट प्राप्त हुए। इसी कड़ी मे सोमिल थेपड़िया को 265 तथा कीर्तन राठौड़ को 98 वोट मिले। हेड गर्ल के लिए यश्विनी रावत कक्षा 12वी विज्ञान संकाय को सबसे ज्यादा 256 वोट साक्षी सस्तिया को 122 वोट इशिका भिड़े को 96 वोट तथा अदिति गुप्ता एवं प्रगति राठौड़ को 94-94 वोट प्राप्त हुए।उपरोक्त जानकारी चुनाव प्रभारी श्री आलोक गोयल एवं संस्था उप प्राचार्य श्रीमती प्रार्थना शर्मा ने दी। संस्था प्राचार्य श्री समीर कुलकर्णी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नेतृत्व के गुण एवं उसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। विद्यालय समिति सदस्य श्री राजेश राठौर व श्री शांतिलाल सोमामी ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए सबका आभार माना एवं विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

Comments (0)
Add Comment