अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीराजपुर नगर इकाई ने चलाया ऋतुमती अभियान।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीराजपुर नगर इकाई ने चलाया ऋतुमती अभियान।।

मासिक धर्म के लिए लड़कियों को जागरुक करने की जरुरत- मोनिका डावर

आलीराजपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बस्तियों में स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से ऋतुमती अभियान चलाया गया। ऋतुमती अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को मासिक धर्म हेतु जागरूक किया गया। नगर अध्यक्ष सुश्री मोनिका डावर ने कहा वर्तमान में महिलाओं को मासिक धर्म हेतु जागरूक करने की आवश्यकता है क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है इसी प्रकार से महिलाओं में नित नई बीमारियां पैदा हो रही हैं। मासिक धर्म के प्रति जागरूक कर निशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में बिट्टू चौहान, भूमि वास्कले, कसक वास्कले सहित आदि छात्रा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Comments (0)
Add Comment